&format=webp&quality=medium)
Post Office superhit scheme
Post Office TD Calculation: क्या आप 5 साल के लिए किसी ऐसी स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं, जहां कोई रिस्क न हो और कमाई भी अच्छी हो? बिना जोखिम गारंटीड रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Savings Schemes) एक बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें एक पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम हैं. इस स्कीम में 1, 2, 3 और 5 साल की मैच्योरिटी के लिए एकमुश्त डिपॉजिट कर सकते हैं. इसमें पैसा जमा करने पर ब्याज दरों का भुगतान सालाना आधार पर किया जाता है.
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर 6.90 फीसदी और 2 साल पर ब्याज दर 7 फीसदी है. इसके अलावा, 3 साल के जमा पर 7 फीसदी और 5 साल के डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. ये ब्याज दरें 1 जुलाई-30 सितंबर 2023 तक लागू है.
Post Office TD Calculator के मुताबिक, 5 साल के लिए 5 लाख रुपये डिपॉजिट करते हैं, तो मैच्योरिटी अमाउंट 7,24,974 रुपये मिलेगा. यानी, ब्याज से 2,24,974 रुपये की कमाई होगी. सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की जमा दरों की समीक्षा हर तिमाही की जाती है. इसका मतलब कि हर तिमाही ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है. लेकिन, टर्म डिपॉजिट में जमा के समय तय ब्याज दरें पूरी मैच्योरिटी की अवधि तक के लिए रहती हैं.
पोस्ट ऑफिस में 5 साल की TD पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है. इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है. यहां यह ध्यान रखें कि TD में मैचयोरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्सेबल होती है.
Post Office TD के अंतर्गत सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट अकाउंट भी खोले जाते हैं. ज्वाइंट अकाउंट में मैक्सिमम 3 वयस्कों को शामिल किया जा सकता है. यह अकाउंट मिनिमम 1000 रुपये से खुलवाया जा सकता है. इसके बाद आप इसमें 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश की कोई लिमिट नहीं है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें