&format=webp&quality=medium)
PM Kisan: देश की केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए सरकार की ओर से दिए जाते हैं. ये 6000 रुपए 3 समान किस्तों में दी जाती है, यानी हर चौथे महीने में किसानों के खाते मे 2000 रुपए की किस्त आती है. ऐसा माना जा रहा है कि नए साल (New Year) के मौके पर केंद्र सरकार किसानों को 13वीं किस्त (13th Installment) जारी कर सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है. लेकिन कुछ किसान (Farmers) ऐसे हैं, जिनके खातों में 13वीं किस्त नहीं आएगी. अगर आपके बेनेफिशयरी स्टेटस (Beneficiary Status) में ये मैसेज दिख रहा है तो शायद उन किसानों को 13वीं किस्त जारी ना की जाए.
बता दें कि पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi) सम्मान निधि योजना के तहत कुछ अयोग्य किसान इसका लाभ उठा रहे थे. लेकिन अब इन किसानों को इस योजना के तहत कोई भी किस्त नहीं दी जा रही है. ऐसे में उन किसानों के स्टेटस में 'No' लिखा आ रहा है.
ये भी पढ़ें: PM Kisan: नए साल पर किसानों को मिल सकता है तोहफा! इसी हफ्ते आ सकती है ₹2000 की 13वीं किस्त
अगर आपके भी 13वीं किस्त के स्टेटस पर सिडिंग और ई-केवाईसी के आगे 'No' लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब ये है कि आपको इस बार किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नहीं दी जाएगी. लेकिन अगर आप इस योजना के तहत योग्य हैं तो जल्द से जल्द अपने केवाईसी (KYC) का काम करा लें. ये नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आसानी से कर सकते हैं.
सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-1555261 और 1800115526 या 011-23381092 दिया है. ये नंबर टोल फ्री हैं. इसके साथ ही आप PM Kisan Yojana की ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.