PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने पीएम किसान लाभार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट किया है. इसके साथ ही किसानों को फ्रॉड से बचने के तरीके भी बताए हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक स्रोत से लें और अपने अधिकारों को सुरक्षित रखें.
1/5सरकार ने कहा पीएम किसान लाभार्थी किसान ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से सावधान हो जाएं, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. इसके साथ ही सरकार ने किसानों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए हैं.
2/5पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और खेती की जरूरतों में सहयोग देना है.
3/5प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन eKYC अनिवार्य है. eKYC के माध्यम से किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं, जिससे उनके खाते में सीधे राशि का ट्रांसफर हो सके.
4/5पीएम किसान एआई चैटबॉट किसान ई-मित्र के माध्यम से सभी किसान योजना से जुड़े सवालों का जवाब अपनी मोबाइल स्क्रीन पर प्राप्त कर सकते हैं. यह सेवा 24x7 उपलब्ध है. पंजीकरण की स्थिति, भुगतान की जानकारी और योजना से संबंधित अन्य जानकारी पा सकते है. यह हिंदी और अंग्रेजी सहित अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है.
5/5PM Kisan लाभार्थी किसान ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए ये टिप्स अनाएं. 1. व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें. 2. आधिकारिक स्रोतों को ही उपयोग करें. 3. संदिग्ध संदेश या कॉल से सावधान रहें. 4. मैसेज द्वारा प्राप्त फर्जी लिंक पर क्लिक न करें. 5. नियमित रूप से अपने बैंक खाते की जांच करें.