NPS में निवेश कर पाएंगे ओवरसीज इंडियन! सरकार ने दिया PFRDA को आदेश

सरकार ने NPS (नेशनल पेंशन सिस्‍टम) का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. अब भारत में रह रहे विदेशी नागरिकता वाले भारतीय (Overseas Citizen of India, OCI) भी NPS में निवेश कर सकते हैं.
NPS में निवेश कर पाएंगे ओवरसीज इंडियन! सरकार ने दिया PFRDA को आदेश

भारत में ऐसे 13 लाख से अधिक लोग हैं, जो OCI सर्टिफिकेट पर भारत में काम कर रहे हैं. (Dna)

सरकार ने NPS (नेशनल पेंशन सिस्‍टम) का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. अब भारत में रह रहे विदेशी नागरिकता वाले भारतीय (Overseas Citizen of India, OCI) भी NPS में निवेश कर सकते हैं. सरकार ने PFRDA को आदेश दिया है कि वह OCI को भी NPS में निवेश करने का मौका दे. आपको बता दें कि भारत में ऐसे 13 लाख से अधिक लोग हैं, जो OCI सर्टिफिकेट पर भारत में काम कर रहे हैं.

कैसे कर पाएंगे निवेश
सरकार ने OCI को फॉरेन एक्‍सचेंज मैनेजमेंट (नॉन डेट इंस्‍ट्रूमेंट) रूल्‍स 2019, FEMA के तहत NPS में निवेश की इजाजत दी है. पहले NRI को निवेेेेश का मौका दिया गया था.

क्‍या है NPS
NPS- नेशनल पेंशन सिस्‍टम है. नेशनल पेंशन सिस्टम एक सरकारी रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसे केन्द्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 को लॉन्च किया था. यह वॉलेंट्री कॉन्ट्रिब्‍यूशन रिटायरमेंट स्‍कीम है. इस पर PFRDA का नियंत्रण है. NPS में व्‍यक्ति पर निर्भर करता है कि वह पेंशन के लिए क्‍या योगदान दे.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्‍या होगा फायदा
NPS का 60% कॉर्पस ही टैक्‍स फ्री है. वहीं, 40% रिटायरमेंट में इन्‍वेस्‍ट होता है. इसमें डेढ़ लाख रुपए तक निवेश टैक्‍स फ्री है.

प्राइवेट जॉब वालों के लिए भी NPS
1 जनवरी 2004 के बाद ज्वाइन करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए यह योजना अनिवार्य है. साल 2009 के बाद से इस योजना को प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भी खोल दिया गया.

NPS Lite
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने 1 अप्रैल 2010 को NPS Lite की शुरुआत की थी. पीएफआरडीए ने एनपीएस-लाइट के लिए सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेन्सी (CRA) के तौर पर NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को नियुक्त किया है. सीआरए भारत में अपनी तरह का पहला उपक्रम है जो एनपीएस-लाइट के अंतर्गत आने वाले सभी खाताधारकों के लिए रिकॉर्डकीपिंग, प्रबंधन और ग्राहक सेवाकार्य करता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6