&format=webp&quality=medium)
SIP Calculator: फ्लेक्सी कैप फंड्स इक्विटी कैटिगरी की स्कीम होती है. इसमें कम से कम 65 फीसदी इक्विटी या रिलेटेडे इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाता है. फंड मैनेजर के पास यह सुविधा होती है कि वह किसी भी कैटिगरी के स्टॉक्स में निवेश कर सकता है. वह अलग-अलग सेक्टर से हर मार्केट कैप वाली कंपनी को अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकता है. इसके कारण फंड का रिस्क घट जाता है. रिटर्न भी अच्छा मिलता है. बीते कुछ महीनों से फ्लेक्सी कैप फंड्स (Flexi Cap Funds) में अच्छा इन्फ्लो देखा जा रहा है. फरवरी में इस कैटिगरी में 1802 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया था.
जनवरी की बात करें तो Flexi Cap Funds में 1005.62 करोड़ का इन्फ्लो आया था. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महज 5.10 करोड़ का निवेश किया गया था. इसका मतलब, बीते दो महीने से निवेशक इसकी तरफ आकर्षित हुए हैं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने SIP के लिए HDFC Flexi Cap Fund, Franklin India Flexi Cap Fund, Edelweiss Flexi Cap Fund, SBI Flexicap Fund और Canara Robeco Flexi Cap Fund को टॉप-5 फंड के रूप मे चुना है.
AMFI की वेबसाइट पर 3 साल की अवधि में 14 मार्च तक के प्रदर्शन के आधार पर इन Top-5 Flexi Cap Funds को चुना गया है. तीन सालों में इन फंड्स ने औसतन 20-28 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है. इन टॉप-5 फंड्स में से सबसे ज्यादा रिटर्न HDFC Flexi Cap Fund ने दिया है. एम्फी डेटा के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप फंड्स कैटिगरी में 3 साल के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न देने के मामले में यह नंबर दो है. इस कैटिगरी में टॉप परफॉर्मर Quant Flexi Cap Fund फंड है जिसने 41.63 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, यह स्कीम ब्रोकरेज की SIP लिस्ट में नहीं है.
प्रदर्शन की बात करें तो वैल्यु रिसर्च कैलकुलेटर के मुताबिक, HDFC Flexi Cap Fund ने तीन साल में औसतन 28.01 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका NAV 1106.80 रुपए का है. फंड का असेट 31616.87 करोड़ रुपए का है. अगर 3000 रुपए की SIP तीन सालों के लिए की जाती है तो टोटल कॉर्पस 1 लाख 49 हजार रुपए का होगा. निवेश की कुल राशि 1 लाख 8 हजार रुपए होगी. इसका मतलब, नेट रिटर्न करीब 41000 रुपए का होगा. इस फंड में 100 रुपए की मिनिमम SIP की जा सकती है. मिनिमम इन्वेस्टमेंट 100 रुपए का है.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें