शॉर्ट टर्म में इनकम का अच्‍छा मौका! आज से खुल गया नया फंड, ₹500 से शुरू कर सकते हैं निवेश

Mutual Fund NFO: निवेशक 13 सितंबर 2023 तक इस स्‍कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्‍कीम्‍स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्‍प्‍शन करा सकते हैं.
 शॉर्ट टर्म में इनकम का अच्‍छा मौका! आज से खुल गया नया फंड, ₹500 से शुरू कर सकते हैं निवेश

Mutual Fund NFO 

Mutual Fund NFO: एसेट मैनेजमेंट कंपनी बजाज फिनसर्व म्‍यूचुअल फंड (Bajaj Finserv Mutual Fund) हाइब्रिड सेगमेंट में नया आर्बिट्राज हाइब्रिड फंड (NFO) लेकर आया है. फंड हाउस का एनएफओ Bajaj Finserv Arbitrage Fund का सब्सक्रिप्‍शन 8 सितंबर से खुल गया है. निवेशक 13 सितंबर 2023 तक इस स्‍कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्‍कीम्‍स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्‍प्‍शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक शॉर्ट टर्म में इनकम जेनरेट करने के लिए यह अच्‍छा ऑप्‍शन है. इस स्‍कीम में रिस्‍क लो रहता है.

₹500 से शुरू कर सकते हैं निवेश

एसेट मैनेजमेंट कंपनी बजाज फिनसर्व म्‍यूचुअल फंड के मुताबिक, बजाज फिनसर्व आर्बिट्राज फंड (Bajaj Finserv Arbitrage Fund) में मिनिमम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल्‍स में निवेश शुरू कर सकते हैं. इस स्‍कीम में 15 दिन के भीतर रिडम्‍प्‍शन करने पर 0.25 फीसदी एग्जिट लोड देना होगा. इस स्‍कीम का बेंचमार्क NIFTY 50 Arbitrage TRI है. इस स्‍कीम के फंड मैनेजर निमेश चंदन और सिद्धार्थ चौधरी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

कौन कर सकता है निवेश

म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में इनकम जेनरेट करने के लिए यह स्‍कीम एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकती है. इस स्‍कीम में इक्विटी मार्केट के कैश और डेरिवेटिव्‍स सेगमेंट में आर्बिट्राज के जरिए इनकम होती है. फंड हाउस के मुताबिक, स्‍कीम का मकसद इक्विटी मार्केट के कैश व डेरिवेटिव्‍स सेगमेंट में आर्बिट्राज के अवसरों में निवेश और डेट व मनी मार्केट इन्‍स्‍ट्रूमेंट्स में संमुलित निवेश के जरिए रिटर्न जेनरेट करना है. हालांकि, इस स्‍कीम निवेश का मकसद हासिल कर लेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

हाइब्रिड म्‍यूचुअल फंड्स में फंड हाउस निवेशकों का पैसा इक्विटी और डेट दोनों तरह के एसेट क्‍लास में लगाती हैं. प्‍योर इक्विटी स्‍कीम के मुकाबले इसमें रिस्‍क कम रहता है. हाइब्रिड म्‍यूचुअल फंड्स में भी अलग-अलग कैटेगरी है. इनमें एग्रेसिव हाइब्रिड, कंजर्वेटिव हाइब्रिड, बैलेंस्ड हाइब्रिड, डायनेमिक एसेट एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज, मल्टी एसेट एलोकेशन, आर्बिट्राज और इक्विटी सेविंग स्कीम्‍स शामिल हैं.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ NFO की जानकारी दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6