&format=webp&quality=medium)
सैलरीड कर्मचारियों को EPFO नए साल में दे सकता है बड़ा तोहफा, मिलेगा ज्यादा ब्याज (फाइल फोटो)
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) सैलरीड कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी दे सकता है. इस बात की संभावना अधिेक है कि यह EPF पर मिलने वाले 8.55 फीसदी के ब्याज में बढ़ोतरी करे. इससे संगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ो लोगों को फायदा होगा. हालांकि, अभी EPFO की सालाना अंदरुनी समीक्षा अभी समाप्त नहीं हुई है लेकिन इस बात की संभावना जताई जा रही है कि EPF की ब्याज दरों में इजाफे की पूरी संभावना है.
अधिकारियों ने दी EPF की ब्याज दरें बढ़ने की जानकारी
अंग्रेजी अखबार मिन्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटनाक्रम से जुड़े तीन अधिकारियों ने बताया कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि EPF की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी. बुरी से बुरी स्थिति में भी वर्तमान ब्याज दरें बरकरार रखी जाएंगी. महंगाई दर घटने की वजह से सैलरीड कर्मचारियों को EPF पर मिलने वाला वास्तविक ब्याज बढ़ा है.
PPF और NSC के मुकाबले EPF ने 2018 में दिया बेहतर रिटर्न
अगर आप 2018 में PPF और NSC से मिलने वाले औसत रिटर्न पर निगाह डालेंगे तो यह लगभग 7.7 फीसदी रहा है. वहीं, EPF में जमा रकम पर 8.55 फीसदी ब्याज मिला है.
EPF के ब्याज में कटौती की काफी कम हैं संभावनाएं
मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य प्रभाकर बानासुरे ने आश्वस्त किया कि EPF की ब्याज दरों में कटौती संभावना काफी कम है. उन्होंने कहा कि प्रयास इस बात का होगा कि सब्सक्रइबर्स को मिलने वाला रिटर्न बढ़ाया जाए.