DA Hike Calculation: पेंशनर्स के खाते में अलग से आएंगे ₹15,144, केंद्रीय कर्मचारियों को भी फायदा, देखें कैलकुलेशन

Dearness allowance Calculation: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ता बढ़ना कन्फर्म है. मार्च की सैलरी में इसका भुगतान हो जाएगा. लेकिन, मार्च की सैलरी में कितना पैसा बढ़कर आएगा यह बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया जा सकता है.
DA Hike Calculation: पेंशनर्स के खाते में अलग से आएंगे ₹15,144, केंद्रीय कर्मचारियों को भी फायदा, देखें कैलकुलेशन

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया गया है.

Dearness allowance calculation: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. केंद्र की मोदी सरकार (Cabinet approves DA) ने जनवरी 2023 के महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया है. अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Central government DA News) में 4% का इजाफा हुआ है. 7th Pay Commission के तहत अब सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को 38% की दर से DA और DR का भुगतान हो रहा है. लेकिन, अब इसे बढ़ाकर 42% (DA Hike) कर दिया गया है. मार्च की सैलरी में DA का भुगतान 42% की दर से होगा और 2 महीने का एरियर (जनवरी, फरवरी) भी दिया जाएगा. अब केंद्रीय कर्मचारी अपनी बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से सैलरी में इजाफे का अंदाजा लगा सकते हैं.

कैसे कैलकुलेट होगा कितना बढ़ेगा DA?

DA की किस्त का भुगतान मार्च की सैलरी से साथ हो जाएगा. लेकिन, उससे पहले यह अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कैलकुलेट कैसे होगा और इसे कैसे तय किया जाएगा. महंगाई भत्ता (DA Hike) 4% बढ़ा है. यह सिर्फ बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर कैलकुलेट होता है. अगर किसी की सैलरी 20000 रुपए है तो 4% के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये फॉर्मूले करता है काम

7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (Dearness allowance Hiked) के लिए एक फॉर्मूला है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत - 115.76)/115.76]×100. अब अगर PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100

Dearness allowance calculation March 2023 central government employees pensioners DA DR hike news today 7th pay commission latest salary update

कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें DA Calculation

7th pay matrix के मुताबिक, ऑफिसर ग्रेड की सैलरी में बंपर इजाफा होगा. अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 31,550 रुपए है. अगर इस पर कैलकुलेशन करें तो...

बेसिक सैलरी (Basic Pay) - 31,550 रुपए
महंगाई भत्ते (DA) का अभी तक भुगतान- 38%- 11,989 रुपए हर महीने
नया महंगाई भत्ता (DA)- 42%- 13,251 रुपए
4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने पर- 1262 रुपए (हर महीने) ज्यादा आएंगे.
सालाना महंगाई भत्ते का भुगतान- 4% बढ़ोतरी के बाद 15,144 रुपए (कुल 42%)

DA एरियर भी मिलेगा

मार्च में नए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का ऐलान होने के साथ (DA Hike) दो महीने के एरियर का भी भुगतान होगा. इसमें जनवरी 2023 और फरवरी 2023 के बढ़े हुए DA का भुगतान शामिल है. मतलब 1262-1262 रुपए का अतिरिक्त भुगतान मार्च की सैलरी/पेंशन के साथ होगा.

42% DA पर कैलकुलेशन

4% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 42% हो जाएगा. अधिकतम सैलरी रेंज में कैलकुलेशन करें तो 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 2,86,776 रुपए होगा. मौजूदा DA के मुकाबले उन्हें 2,276 रुपए ज्यादा मिलेगा. वहीं, हर महीने 23,898 रुपए DA मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6