&format=webp&quality=medium)
अपना बिजनेस शुरू करना एक बड़ा टास्क होता है, चाहे बात प्लानिंग की हो या फंड मैनेज करना. अगर आप पहली बार किसी बिजनेस को शुरू करने जा रहे हैं तो आप कई तरह के लोन के लिए एलिजिबल नहीं हो पाते. लेकिन ऐसे में प्रॉपर्टी के तहत बिजनेस लोन का फायदा आप उठा सकते हैं. प्रॉपर्टी के अगेंस्ट मिलने वाले बिजनेस लोन फंड हासिल करने का एक आसान तरीका है. यहां आप अपनी प्रॉपर्टी को कोलैटरल की तरह दिखा कर लोन हासिल कर सकते हैं. आपको प्रॉपर्टी की वैल्यू के मुताबिक अमाउंट लोन की तरह दिया जाता है. जिसे लोन टू वैल्यू रेश्यो यानी कि (LTV Ratio) कहा जाता है . आप इस लोन का फायदा बैंक्स या फिर NBFCs से उठा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके फायदे .
आज बिजनेस शुरू करने के लिए कई तरह के लोन की पेशकश की जाती है. सरकार भी छोटे बिजनेस और महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले बिजनेस को मदद करने के लिए कई तरह के लोन लेकर आती है. हालांकि अगर आप एक बड़ा अमाउंट लोन पर चाहते हैं तो आप प्रॉपर्टी के अगेंस्ट बिजनेस लोन ले सकते हैं क्योंकि इसमें आपको आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू के मुताबिक पैसा लोन पर मिल जाता है.
क्योंकि यहां कस्टमर्स प्रॉपर्टी के बदले लोन लेते हैं, तो लेंडर को भी पैसा वापिस मिलने का विश्वास रहता है. यही कारण है कि इस तरह के लोन बाकि लोन की अपेक्षा आपको कम इंटरेस्ट रेट पर मिल सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस तरह के लोन में आप छोटी emis को सिलेक्ट कर लंबे समय में आसानी से रीपे कर सकते हैं. आपको यहां 18 से 20 साल तक का समय भी मिल जाता है. ऐसे में आप बिना किस्तों की चिंता किए प्रॉपर्टी बेस्ड लोन को अपने बिजनेस सेटअप में यूज कर सकते हैं.