गूड न्‍यूज! मोदी सरकार ने रिटायरमेंट उम्र 3 साल बढ़ाई, 6 लाखों लोगों को होगा फायदा

मोदी सरकार ने लाखों जवानों को बड़ा तोहफा दिया है. होम मिनिस्‍ट्री ने सभी पैरामिलिट्री फोर्सेज की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 60 साल कर दी है.
गूड न्‍यूज! मोदी सरकार ने रिटायरमेंट उम्र 3 साल बढ़ाई, 6 लाखों लोगों को होगा फायदा

रिटायरमेंट उम्र में 3 साल की बढ़ोतरी की है. (Dna)

मोदी सरकार ने लाखों जवानों को बड़ा तोहफा दिया है. होम मिनिस्‍ट्री ने सभी पैरामिलिट्री फोर्सेज की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 60 साल कर दी है. सरकार ने उनकी रिटायरमेंट उम्र में 3 साल की बढ़ोतरी कर दी है. पहले अलग-अलग पदों पर अफसर 57 साल में रिटायर हो रहे थे. यह आदेश तुरंत लागू हो गया है. यानि जिन अफसरों का रिटायरमेंट होने वाला था वह अब 3 साल बाद रिटायर होंगे.

6 पैरा मिलिट्री फोर्स पर होगा लागू
इस आदेश से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और असम राइफल्स (Assam Rifles) में लागू होगा.

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
गृह मंत्रालय का यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के जनवरी में दिए गए फैसले के बाद आया है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि सभी रैंक के लिए एक रिटायरमेंट उम्र तय करें. इससे पहले अलग-अलग रैंक के लिए अलग-अलग रिटायरमेंट उम्र तय थी. अब तक कई रैंक के अधिकारियों की रिटायरमेंट उम्र 57 साल थी.

DIG से ऊपर वाले होते थे 60 में रिटायर
वर्तमान समय में अर्धसैनिक बलों में- भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में रिटायरमेंट की उम्र की दो श्रेणियां हैं. डीआईजी और इससे ऊपर के रैंक के अधिकारी 60 वर्ष की आयु पूरी करके रिटायर होते हैं. वहीं कमांडेंट और उससे नीचे की रैंक पर रिटायमेंट उम्र 57 वर्ष तय है.

10 लाख जवान तैनात
भारत में 5 प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं. इनमें करीब 10 लाख जवान कार्यरत हैं. जो सीमाओं की सुरक्षा से लेकर विभिन्न आंतरिक सुरक्षा ड्यूटियों में तैनात रहते हैं. इस फैसले से उन सभी सेनानी और उनके नीचे के रैंक के कर्मियों जो इस संख्या का 60% भाग हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

सलाह के बाद करेंगे लागू
एक अधिकारी ने कहा था कि इस संबंध मे आदेश गृह मंत्रालय की अंतिम मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा. सभी बलों के साथ कुछ दौर की सलाह के बाद यह विश्लेषण किया गया है कि जवान से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी कर्मियों की रिटायरमेंट की उम्र मौजूदा समय में कुछ मामलों में 57 वर्ष के बजाय 60 साल तय की जानी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6