DA 5% बढ़ेगा, केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिल सकती है सबसे बड़ी खुशी

मोदी सरकार आज अपने 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सबसे बड़ा तोहफा दे सकती है. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्‍ता) बढ़ाने पर फैसला हो सकता है.
DA 5% बढ़ेगा, केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिल सकती है सबसे बड़ी खुशी

केंद्र सरकार के करीब 1.1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर हैं. (Dna)

मोदी सरकार आज अपने 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सबसे बड़ा तोहफा दे सकती है. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्‍ता) बढ़ाने पर फैसला हो सकता है. हालांकि महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार को पहले चुनाव आयोग की मंजूरी लेनी होगी.

केंद्र सरकार के कीब 1.1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर हैं. इस बार उन्‍हें सबसे ज्‍यादा फायदा होगा. क्‍योंकि इस बार DA में सर्वाधिक 5% की बढ़ोतरी संभव है. अगर बढ़ोतरी 5 प्रतिशत हुई तो 7वां वेतनमान पा रहे कर्मचारी की सैलरी में 900 रुपए से लेकर 12500 रुपए महीना तक इजाफा होगा.

कितना बढ़ेगा DA
DA की गणना करने वाले एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्‍यक्ष हरिशंकर तिवारी ने 'जी बिजनेस' डिजिटल को बताया कि जनवरी से जून 2019 के बीच AICPI के आंकड़े में महंगाई बढ़ी है. जून का DA 17.09% रहा है जो दिसंबर के मुकाबले 5% से ज्‍यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिसंबर में 3% बढ़ोतरी
सरकार ने जनवरी 2019 से DA में 3% की बढ़ोतरी की थी. एचएस तिवारी ने कहा कि वैसे भी केंद्र सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे के पहले करती है. DA का ऐलान मार्च और सितंबर में होता आया है.

3 साल में होगा सबसे ज्‍यादा फायदा
इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को DA में 3 साल में सबसे ज्‍यादा हाइक मिलेगा. अभी सरकारी कर्मचारियों का DA 12 प्रतिशत है. और यह अधिकतम 3% बढ़ा है.

क्‍या कहते हैं AICPI के आंकड़े

मंथAICPIDA%
जनवरी30713.39
फरवरी30714.02
मार्च30914.73
अप्रैल31215.49
मई31416.29
जून31617.09
जुलाई31917.67

ऐसे कैलकुलेट होता है DA
> जून 2019 : AICPI-316
> कुल 12 महीने : 3673 (301+301+301+302+302+301+307+307+309+312+314+316)/12)-(261.4)*100/ 261.4)
> DA में बढ़ोतरी : 17%-12%=5%

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6