7वां वेतन आयोग: हो गया CONFIRM- इस बार इतना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA), चेक करें नया अपडेट

7th Pay Commission DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है. उनके महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा ये अब कन्फर्म हो चुका है. जून AICPI-IW इंडेक्स के नंबर्स जारी कर दिए गए हैं.
7वां वेतन आयोग: हो गया CONFIRM- इस बार इतना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA), चेक करें नया अपडेट

7th Pay Commission DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया. महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा ये अब साफ हो गया है. सितंबर में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होगा. 1 जुलाई 2022 से लागू होने वाला DA कुल 38 फीसदी हो जाएगा. जून कंज्यूमर महंगाई के आंकड़े (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) ने कन्फर्म कर दिया है कि महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा होगा.

4% बढ़ेगा Dearness allowance

जून के AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के आंकड़े आ गए हैं. इसमें 0.2 प्वाइंट की तेजी आई है. आंकड़ा कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) तय करने में सरकार की मदद करता है. इसके मुताबिक इस बार DA में 4 फीसदी की वृद्धि होनी है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AlCPI-IW से लिंक होता है. अगर इस आंकड़े में इजाफा होता है तो महंगाई भत्ता भी उसी क्रम में बढ़ता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

129.2 पर पहुंचा इंडेक्स का नंबर

पहली छमाही के आंकड़े हमारे पास हैं. जून का आंकड़ा मिलाकर अब इंडेक्स 129.2 पर पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा. मई में AICPI इंडेक्स 129 अंक पर था. एक करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का फायदा मिलेगा.

कब होगा 38% DA का ऐलान

डियरनेस अलाउंस (Dearness allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38% पर पहुंच जाएगा. अभी 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान हो रहा है. नए महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर 2022 में होगा. पहले चर्चा थी कि सरकार अगस्त में ही इसका ऐलान कर सकती है. लेकिन, केंद्र सरकार अगले महीने की कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते का ऐलान करेगी. हालांकि, इसे 1 जुलाई 2022 से ही लागू माना जाएगा. सैलरी में नए DA का भुगतान भी जुलाई महीने से मिलेगा. 2 महीने का एरियर भी दिया जाएगा.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

7th Pay Commission के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर 38 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 6840 रुपए में होगा. मतलब महंगाई भत्ते में कुल 720 रुपए महीना बढ़ेगा. वहीं, अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27312 रुपए होगा. मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे. कैबिनेट सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को 56900 रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है. नया महंगाई भत्ता जुड़ने पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 2 लाख 59 हजार 464 रुपए होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6