&format=webp&quality=medium)
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है. नए साल यानि जनवरी 2025 में उन्हें जोरदार झटका लग सकता है. महंगाई भत्ता (DA Hike) में अब तक का सबसे कम उछाल देखने को मिल सकता है. महंगाई भत्ते में पिछले तीन साल की तुलना सबसे कम बढ़ोतरी होने का अनुमान है. दरअसल, केंद्र सरकार हर छह महीने में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का फैसला AICPI इंडेक्स के आधार पर करती है. सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कर्मचारियों के जनवरी 2025 में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike January 2025) में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसार हैं. मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 54.49% पहुंच चुका है. हालांकि, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आना अभी बाकी हैं.
लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2024 तक AICPI इंडेक्स 143.3 अंक पर है. इसके हिसाब से सितंबर तक का महंगाई भत्ता 54.49% हो चुका है. अभी अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के नंबर्स आना बाकी है. हालांकि, अक्टूबर और नवंबर के नंबर्स जारी हो जाने चाहिए थे. लेकिन, इसमें देरी हुई है. मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से जनवरी 2025 में DA में एक बार फिर सिर्फ 3% तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
मौजूदा ट्रेंड को अगर देखें तो अक्टूबर में इंडेक्स का नंबर 143.6 पहुंचने का अनुमान है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) का महंगाई भत्ते का काउंट 54.96% पहुंचेगा. वहीं, नवंबर में इसी ट्रेंड के हिसाब से इंडेक्स 144 अंक को छू सकता है. इससे महंगाई भत्ता 55.41% हो सकता है. वहीं, दिसंबर 2024 तक इंडेक्स में 144.6 अंक का ट्रेंड दिख रहा है. ऐसे में महंगाई भत्ता 55.91% होने का अनुमान है. ऐसी स्थिति में केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर 3% से ही संतोष करना पड़ेगा. नए साल में नई उम्मीद को झटका लग सकता है.
7th CPC Update: अगर आपकी बेसिक पे ₹18,000 है और महंगाई भत्ता 56% होता है, तो कैलकुलेशन ऐसे होगी:
जनवरी 2025 तक DA: ₹18,000 x 56% = ₹10,080/महीना
जुलाई 2024 तक DA: ₹18,000 x 53% = ₹9,540/महीना
3 फीसदी बढ़ने पर अंतर: ₹540 प्रति महीना
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई सैलरी की कैलकुलेशन सिर्फ अनुमान के आधार पर है. बाकी भत्ते जुड़ने और फिटमेंट फैक्टर की वजह से एक्चुअल सैलरी काफी अलग हो सकती है. ये सिर्फ महंगाई भत्ते के अंतर को दिखा रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें