SBI में रिलेशनशिप मैनेजर की बंपर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस यूनिट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां निकली हैं. इसमें सबसे अधिक पद रिलेशनशिप मैनेजर के हैं.
SBI में रिलेशनशिप मैनेजर की बंपर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

एसबीआई को अच्छे वर्क एनवायरमेंट के लिए जाना जाता है (फोटो- रायटर्स). 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एसबीआई वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस यूनिट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्तियां निकली हैं. इसमें सबसे अधिक पद रिलेशनशिप मैनेजर के हैं. शैक्षणिक और अन्य योग्यता को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी. आवेदन की प्रक्रिया 23 मई 2019 से शुरू हैं और 12 जून 2019 तक आवेदन किए जा सकते हैं. आवेदन शुल्क सामान्य उम्मीदवार और अन्य पिछड़ा वर्ग (General / OBC) के लिए 750 रुपये और एससी, एसटी, पीएच (SC/ ST/ PH) के लिए 125 रुपये है.

शैक्षणिक योग्यता-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
कुछ पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री

उम्र की सीमा-
न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष है. नियमों के अनुसार उम्र की सीमा में छूट दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

कुल पदों की संख्या-

579 पद, सामान्य (Gen) के लिए 230, OBC के लिए 147, EWS के लिए 53, एससी के लिए 99 और एसटी के लिए 50 पद हैं.
इसमें से रिलेशनशिप मैनेजर के 187 पद हैं. कस्टमर रिलेशनशिप एक्जिक्यूटिव के 27 पद हैं.

कहां करे आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6