आपके पास है ये डिग्री! आप बन सकते हैं गवर्नमेंट ऑफिसर, ऐसे करें अप्लाई

Government job: अगर आप जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप इस पद पर 19 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
आपके पास है ये डिग्री! आप बन सकते हैं गवर्नमेंट ऑफिसर, ऐसे करें अप्लाई

कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. (रॉयटर्स)

अगर आपके पास एग्रीकल्चर में बी.एससी. की डिग्री है तो आपके लिए गवर्नमेंट ऑफिसर बनने का अच्छा मौका है. दरअसल, उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन यानी USSSC ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप इस पद पर 19 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर
खाली पदों की संख्या - 280
वेतनमान - 25500-81100/- रुपये (लेवल-04)
योग्यता - बी.एससी (एग्रीकल्चर)
आयु सीमा - 21 से 42 वर्ष
जॉब लोकेशन- उत्तराखंड
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा शुल्क
इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 300 रुपये जमा करने होंगे. अगर आप उत्तराखंड के एससी-एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट हैं तो आपको परीक्षा फीस के तौर पर 150 रुपये जमा करने होंगे. कैंडिडेट यह फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ज, नेट बैंकिंग या चालान के जरिये जमा कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 06 अगस्त 2019
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 19 सितंबर 2019
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 21 सितंबर 2019 तक
लिखित परीक्षा - दिसंबर 2019.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6