Indian Railway Recruitment 2020 : इंडियन रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे विभाग (Indian railway) लगातार कई पदों पर वैकेंसी निकाल रहा है. बता दें इस बार साउथ ईस्टर्न रेलवे (South Eastern Railway) ने 1785 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं तो आवदेन (Sarkari naukri) कर दें. इस वैकेंसी पर आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी से शुरू हो गई है.
1/5बता दें कि विभाग ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को दसवी पास होना जरूरी है. जो भी कैंडिडेट दसवीं पास हैं वह इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि 1785 में सभी वर्ग की वैकेंसी शामिल हैं. इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
2/5इस वैकेंसी पर आप 04 जनवरी, 2020 से अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा अप्लाई करने की आखिरी तारीख 03 फरवरी, 2020 है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.rrcser.co.in/pdf/naa1920.pdf इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
3/5आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 15 सला तय की गई है. इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा इस वैकेंसी के लिए 24 साल है. 24 साल से ज्यादा के उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
4/5इस वैकेंसी के लिए न्यूनतम एजुकेशन 10वीं पास हैं. उम्मीदवारों के पास 50 फीसदी मार्क्स के साथ दसवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलाव संबधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताओं की अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें.
5/5इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए तय की गई है. वहीं. एससी/ एसटी/ महिला/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा सभी लोगों को 100 रुपए देने होंगे. उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं.