&format=webp&quality=medium)
सामान्य श्रेणी और ओबीसी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 185 रुपये जमा करने होंगे. (रॉयटर्स)
अगर आप 12वीं पास हैं तो आपके लिए नौकरी पाने की बेहतर मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पद के लिए सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के तहत आप 8 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यहां आपको बता दें कि उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और पीईटी के आधार पर किया जाएगा.
वैकेंसी से जुड़ी मुख्य बातें
पद का नाम - वन रक्षक और वन्यजीव गार्ड
खाली पदों की संख्या - 655
वेतनमान - 5200-20200 /- रुपये
योग्यता - 12 वीं पास
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष
जॉब लोकेशन - उत्तर प्रदेश
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
परीक्षा शुल्क
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सामान्य श्रेणी और ओबीसी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 185 रुपये, एस-एसटी को 95 रुपये और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना है. शुल्क आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.