&format=webp&quality=medium)
MP Board 10th12th result 2024: जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट, फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
MP Board 10th 12th result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही क्लास 10वीं और 12वीं का (MP Board 10th 12th result 2024) रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड सबसे पहले 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इसके बाद 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से क्लास 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी. वहीं क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल लगभग 16 लाख छात्रों ने दी थी.
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 33 नंबर आने चाहिए. अगर आपको इतने नंबर नहीं आते हैं तो आपको सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा देना होगा.