Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: हफ्ते भर में कच्चा तेल 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है. अभी कच्चे तेल की कीमत 78-82 डॉलर प्रति बैरल (Crude Oil Price) के बीच घूम रही है. आइए जानते हैं आज शनिवार 27 जुलाई 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल और डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price 27th July: हफ्ते भर में 300 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानिए डीजल-पेट्रोल के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: पिछले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,556 रुपये प्रति बैरल रह गयी. ग्लोबल लेवल पर अभी कच्चा तेल 78-82 डॉलर प्रति बैरल के बीच है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से 27 जुलाई 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई है.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,556 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 16 रुपये या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,556 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 6,881 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.19 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.05 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 82.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.32
बेंगलुरु99.8485.93
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8387.96
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

आखिरी बार मार्च में घटाई गई थीं कीमतें

15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6