CV कर लें अपडेट, अगले महीने ई-कॉमर्स सेक्‍टर में आने वाली हैं लाखों नौकरियां

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो अगले महीने लाखों ऑफर आने वाले हैं. त्‍योहारों में डिलीवरी डिमांड को देखते हुए E-commerce कंपनियां 2 लाख के आसपास लोगों को भर्ती करेंगी.
CV कर लें अपडेट, अगले महीने ई-कॉमर्स सेक्‍टर में आने वाली हैं लाखों नौकरियां

इनमें अकेले Amazon 1,00,000 लोगों को नियुक्त करेगी. (Reuters)

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो अगले महीने लाखों ऑफर आने वाले हैं. त्‍योहारों में डिलीवरी डिमांड को देखते हुए E-commerce कंपनियां 2 लाख के आसपास लोगों को भर्ती करेंगी.

Amazon ‘ऑनलाइन’ खरीदारी के बढ़ते चलन और समय पर आर्डर को पूरा करने के लिये 1,00,000 लोगों को नियुक्त करेगी. कंपनी के मुताबिक ये नौकरियां अस्‍थाई और फुल टाइम होंगी. इससे पैकिंग, कम समय में आर्डर को पूरा करने में मदद मिलेगी.

अमेजन ने साफ किया कि ये रोजगार छुट्टी के दौरान की जाने वाली नियुक्तियों से जुड़ा नहीं है. अमेरिकी कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में रिकार्ड लाभ और आय हुआ है. इसका कारण Covid 19 महामारी के दौरान लोग किराना सामान और अन्य जरूरी चीजों के लिए ई-कामर्स कंपनियों को तरजीह दे रहे हैं. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 1,75,000 लोगों को नौकरियां दी थीं.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने बीते हफ्ते कहा था कि उसे कंपनी और प्रौद्योगिकी स्तर पर 33,000 लोगों को नियुक्त करने की जरूरत है. अमेजन ने कहा कि इस महीने 100 नये गोदाम, पैकेज सेंटर और अन्य सुविधा केंद्रों की शुरुआत होगी. कंपनी उन कुछ शहरों में प्रोत्साहन के रूप में 1,000 डॉलर का बोनस भी देने की पेशकश कर रही है, जहां उसे कर्मचारी तलाशने में मुश्किल हो रही है.

Zee Business Live TV

ईकार्ट और मार्केटप्लेस, Flpikart के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमितेश झा के मुताबिक हम अपने बिग बिलियन डे पर हर किसी के लिए मौके बनाएंगे. लास्ट माइल डिलिविरी के लिए फ्लिपकार्ट 50 हजार से अधिक किराना दुकानों को अपने साथ जोड़ेगी और इसके तहत किराना सामानों की डिलिवरी के लिए हजारों नौकरियों का मौका होगा.

30 हजार की भर्ती होगी
सामानों की डिलिवरी समेत ‘लॉजिस्टिक’ सुविधा उपलब्ध कराने वाली ईकॉम एक्सप्रेस अगले कुछ हफ्ते में 30,000 लोगों को त्‍योहारी मौसम के लिए रोजगार देने की योजना बना रही है. ये रोजगार अस्थायी होंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6