&format=webp&quality=medium)
विराट कोहली करते थे भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी
virat kohli Equal Big Captaincy Record of MS Dhoni: भारतीय टीम इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत इस बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में भी सफल नहीं रही. नामीबिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल कर लीग को समाप्त किया. लेकिन भारत के लिए यह जीत महज एक औपचारिकता रही क्योंकि भारती खिलाड़ी जानते थे कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
नामीबिया के खिलाफ विराट कोहली ने बतौर कप्तान 50वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब विराट कोहली धोनी के बाद बतौर कप्तान भारत के लिए 50 टी-20 खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. टी-20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक 72 मैचों में धोनी ने कप्तानी की है. धोनी के बाद विराट कोहली ने सोमवार को अपना 50वां मुकाबला खेला. विराट कोहली भले ही कप्तान नहीं रहेंगे लेकिन बतौर बल्लेबाज वह टीम के लिए खेलते रहेंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
विराट कोहली भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में पचास या उससे अधिक बार कप्तानी कर चुके हैं. विराट कोहली के अलावा धोनी यह कारनामा कर चुके हैं. टी-20 में कप्तान के तौर पर कोहली ने 50 मैचों में 1570 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 13 फिफ्टी जड़ी है. कोहली पिछले काफी समय से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं और मौजूदा टी20 विश्व कप से पहले ही उन्होंने घोषणा कर दी थी कि इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा.
नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित की 37 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों से 56 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल (36 गेंद में नाबाद 54, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 86 रन की साझेदारी की बदौलत 28 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की. राहुल ने सूर्यकुमार यादव (19 गेंद में नाबाद 25 रन) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अटूट साझेदारी की. जडेजा (16 रन पर तीन विकेट), अश्विन (20 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नामीबिया की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी.