Assembly Election Result 2022 Live Updates: पांच में से चार राज्यों में लहराया BJP का परचम, पंजाब में AAP ने कर दिया कमाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
live Updates
Assembly Election Result 2022 Live Updates: पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे. शुरुआती रुझान आ गए हैं. 5 में से 4 राज्यों में BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, पंजाब में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) लीडिंग पोजिशन में है. AAP की झाड़ू ने पंजाब में क्लीन स्वीप कर दिया है. ये तय माना जा रहा है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी साफ होता दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी और योगी ही मुख्यमंत्री होंगे.
रात 11.45 बजे तक का अपडेट
उत्तर प्रदेश
BJP 251 सीटें जीती 3 सीट पर बढ़त, SP 105 सीट जीती 7 सीट पर बढ़त, BSP 1 सीट पर बढ़त, कांग्रेस 2 जीती, RLD 8 सीट जीती, APNA DAL (Soneylal) ने 12 सीटें जीतीं
पंजाब
AAP 92 सीटें जीतीं, कांग्रेस 18 जीती, BJP 2 सीट जीती, अकाली दल 3 जीती, BSP 1 सीट जीती, 1 निर्दलीय जीता
उत्तराखंड
BJP 47 सीटें जीती, कांग्रेस 18 जीती 1 पर बढ़त, BSP 1जीती 1 पर बढ़त, 2 निर्दलीय जीते
गोवा
BJP 20 जीती, कांग्रेस 11 जीती, AAP 2 सीट जीती, 3 निर्दलीय जीते
मणिपुर
BJP 32 जीती, कांग्रेस 5 जीती, जेडीयू 6 सीट जीती , NPF 5 जीती, NPP 7 जीती, 3 निर्दलीय जीते, KPA 2 जीती
3 बजे पार्टी दफ्तर में जनता का धन्यवाद करेंगे आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल
नवजोत सिंह सिद्धू हारे, चन्नी, बादल की भी छुट्टी
पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं. अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर ने जीत दर्ज की है. पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं, साथ ही सुखबीर बादल ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है.
पंजाब में AAP का जश्न
#WATCH | AAP CM candidate Bhagwant Mann greets party workers and supporters at his residence in Sangrur as the party sweeps #PunjabElections2022. Mann is leading from Dhuri by over 55,000 votes as per official EC trends. pic.twitter.com/UMsbUgoyiH
— ANI (@ANI) March 10, 2022
वोटों की गिनती के बीच सपा का ट्वीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है।
समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 10, 2022
सीएम योगी रचेंगे इतिहास
अयोध्या में चार सीटों पर बीजेपी को बढ़त
उत्तर प्रदेश के अयोध्या की कुल 5 सीटों में से 4 में भाजपा आगे चल रही है, एक सीट पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है. अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं. BJP प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे हैं.
जल्द इस्तीफा सौंप सकते हैं चन्नी
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है. मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं.
अखिलेश यादव सपा ऑफिस पहुंचे
उत्तर प्रदेश में जारी मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं. बता दें कि 403 में से 389 सीटों से रुझान आ गए हैं और भाजपा 275 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि सपा 103 आगे चल रही है.