&format=webp&quality=medium)
रिजल्ट चेक करने का ये है आसान तरीका
JAC Jharkhand Board Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (Jharkhand Board Result 2022) की घोषणा कर दी है. झारखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्र लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को आखिरकार इनका इंतजार खत्म हुआ और फाइनली रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया. जहां से छात्र आसानी के साथ अपने मार्क्स देख सकते हैं.
झारखंड मैट्रिक परिणाम 2022 में 92.19% छात्र पास हुए हैं. वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में 92.25 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है. छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करना होगा. छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड सबमिट करना होगा, जिसके बाद ही रिजल्ट वेबसाइट पर शो किया जाएगा. छात्र वेबसाइट के साथ-साथ SMS के जरिए भी अपना नंबर चेक कर सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhnd.gov.in या jacresults.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. जिसे छात्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.
झारखंड बोर्ड के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक किया था. वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक किया था. झारखंड बोर्ड ने एग्जाम से पहले सिलेबस में करीब 33 फीसदी की कटौती की थी. इससे पहले साल 2021 में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था. साल 2022 में करीब 7 लाख छात्रों ने बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लिया था.