&format=webp&quality=medium)
एयरफोर्स डे पर वायुसेना ने हिंडन एयरबेस पर एयरशो का आयोजन किया (फाइल फोटो)
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) 08 अक्टूबर को अपना 87th वां एयरफोर्स दिवस मना रही है. इस मौके पर एयर फोर्स (IAF) की ओर से हिंडर एयरबेस पर एयर शो का आयोजन किया गया है. यहां दुनिया को भारतीय वायुसेना की ताकत देखने का मौका मिलेगा. इस मौके पर तीनों सेना के प्रमुखों ने नई दिल्ली के वॉर मेमोरियल पर जाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी.
अभिनंदन भी उड़ाएंगे विमान
इस बार एयरफोर्स दिवस पर खास बात ये है कि इस बार आयोजित एयरशो में पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले मिराज-2000 विमान और उन विमानों को चलाने वाले पायलटों ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है. वहीं इस एयरशो में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का F-16 विमान गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान आज Mig लड़ाकू विमान को उड़ाएंगे.

हर मुश्किल से निपटने को तैयार है वायुसेना
एयरफोर्स दिवस के मौके पर वायुसेना चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि हमारे जवानों ने सफलता पूर्वक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स फिर इस तरह के कदम उठाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारतीय वायुसेना किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार है.

वायुसेना को मिलेगा रफाल फाइटर प्लेन
वहीं 87th वें एयरफोर्स दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना को पहला रफाल जहाज 08 अक्टूबर को मिलेगा. फ्रांस से भारत को मिलने जा रहे इस लड़ाकू विमान में कई भारत में बने हुए उपकरण भी लगाए गए हैं. भारतीय पायलटों की एक टीम को फ्रांस वायुसेना ने पहले ही रफाल विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दे दी है. इंडियन एयर फोर्स 2020 तक अपने 24 और पायलटों को इन जहाजों को उड़ाने की ट्रेनिंग देगा. भारतीय एयर फोर्स अपने हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल विमानों के एक एक स्क्वाड्रन तैनात करेगी.