Google करेगी ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापनों का खुलासा, अब नहीं छिपा रहेगा व्‍यक्ति का नाम और खर्च

Google अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं मार्च से सार्वजनिक रूप से पेश करेगी
Google करेगी ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापनों का खुलासा, अब नहीं छिपा रहेगा व्‍यक्ति का नाम और खर्च

Google राजनीतिक विज्ञापनों के बारे में सभी जानकारियां उपलब्‍ध कराएगी (फोटो: pixabay.com)

इंटरनेट टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं मार्च से सार्वजनिक रूप से पेश करेगी. इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन की भी जानकारी होगी. गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है.

विज्ञापनों के बारे में उपलब्‍ध कराएगी सारी
गूगल ने अपने बयान में कहा है कि ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए कंपनी भारत पर केंद्रित एक ‘राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट’ और एक सार्वजनिक ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन लाइब्रेरी पेश करेगी जिसे लोग सर्च कर सकेंगे. यह रिपोर्ट और विज्ञापन लाइब्रेरी मार्च 2019 से हर किसी के लिए सीधे उपलब्ध होगी. कंपनी ने कहा है कि इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले के बारे में और विज्ञापन पर कितना खर्च किया जा रहा है, इसकी विस्तृत जानकारी होगी.

Google

Add Zee Business as a Preferred Source

फेसबुक भी उठाने जा रही है यह कदम
गूगल की इस पहल का उद्देश्य ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन में पारदर्शिता लाना और मतदाताओं को चुनाव से संबंधित सूचनाएं देने में सक्षम बनाना है. गूगल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है कि जब डिजिटल प्लेटफॉर्म्‍स पर राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर पारदार्शिता लाने का भारी दबाव बना हुआ है. फेसबुक ने पिछले महीने कहा था कि वह राजनीतिक विज्ञापन देने वालों के लिए पहचान और लोकेशन की जानकारी देने को अनिवार्य बनाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6