बिजली खपत लॉकडाउन के पहले के लेवल पर आई, अगस्त में खर्च हुई इतनी अरब यूनिट

आंकड़े के मुताबिक, जून में बिजली खपत 10.93 प्रतिशत घटकर 105.08 अरब यूनिट थी जबकि एक साल पहले 2019 के इसी महीने में खपत 117.98 अरब यूनिट थी.
बिजली खपत लॉकडाउन के पहले के लेवल पर आई, अगस्त में खर्च हुई इतनी अरब यूनिट

आर्थिक गतिविधियों में छूट और उमस भरी गर्मी के साथ बिजली खपत विशेष तौर से अगस्त महीने में बढ़ी.(रॉयटर्स)

आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ बिजली खपत अगस्त में कोविड-19 के पहले के लेवल पर पहुंच गई है. पिछले महीने कुल बिजली खपत 110.57 अरब यूनिट रही जो पिछले साल के इसी माह के मुकाबले महज 0.85 प्रतिशत कम है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, ऐसी उम्मीद है कि इस महीने यह सामान्य स्तर से ऊपर पहुंच जाएगी. बिजली मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, पिछले साल अगस्त महीने में बिजली खपत 111.52 अरब यूनिट थी. आंकड़े के मुताबिक सरकार के आर्थिक गतिविधियों में छूट और उमस भरी गर्मी के साथ बिजली खपत विशेष तौर से अगस्त महीने में बढ़ी.

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से ‘लॉकडाउन’ लगाया था. इससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल गतिविधियां प्रभावित हुई. इस वजह से बिजली डिमांड के साथ खपत कम हुई.

जुलाई महीने में बिजली खपत में कमी का अंतर कम होकर 3.6 प्रतिशत पर आ गया था. इस बीच बिजली खपत 112.24 अरब यूनिट रही जबकि एक साल पहले 2019 के इसी माह में खपत 116.48 अरब यूनिट थी. आंकड़े के मुताबिक, जून में बिजली खपत 10.93 प्रतिशत घटकर 105.08 अरब यूनिट थी जबकि एक साल पहले 2019 के इसी महीने में खपत 117.98 अरब यूनिट थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

मई और अप्रैल में बिजली खपत में क्रमश: 14.86 प्रतिशत और 23.21 प्रतिशत की कमी आई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ‘लॉकडाउन’ में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दे रही है. इसका फायदा हो रहा है और बिजली खपत पिछले साल के सितंबर महीने के मुकाबले इस माह सामान्य स्तर से ऊपर जा सकती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस बीच, बिजली की मैक्सिमम डिमांड को पूरा करने के लिये सप्लाई अगस्त महीने में 1,67,490 मेगावाट रही जो पिछले साल इसी महीने में 1,77,520 मेगावाट के मुकाबले 5.65 प्रतिशत कम है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6