साल 2022 में कब-कब होंगे UPSC की परीक्षाएं, तैयारियों के साथ शेड्यूल का भी रखें ख्याल
UPSC Exam Calendar 2022: साल 2022 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल ऑफिश्यली वेबसाइड upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
जानिए साल 2022 में कब-कब होंगी परिक्षाएं.
जानिए साल 2022 में कब-कब होंगी परिक्षाएं.
UPSC Exam Calendar 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवारों को अगले साल के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए. UPSC की तैयारी (UPSC preparation) के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है प्लानिंग और अगर आपको आने वाले एग्जाम को लेकर सही-सही जानकारी होगी तो आप अपनी तैयारियों को बेहतर तरीके से कर सकते हैं. एग्जाम में आने वाले सिलेबस से लेकर हर छोटी और जरूरी बातों का ध्यान रखना यहां बेहद अहम है.
साल 2021 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. यूपी एससी के एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस के साथ पिछले सालों का पेपर का अध्यन करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है. साल 2022 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल ऑफिश्यली वेबसाइड upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल को देखने के बाद छात्र अपनी तैयारियों को और मजबूत तरीके से कर सकेंगे. अगर आपने साल 2022 में होने वाले एग्जामों के बारे में जानकारी हासिल नहीं की है तो यहां एक बार शेड्यूल जरूर देख लें....
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
TRENDING NOW
जानिए साल 2022 में कब-कब होंगी परिक्षाएं
20 फरवरी 2022 - इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 / कंबाइंड जीयो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा
13 मार्च 2022 - CISF AC(EXE) LDCE
4 अप्रैल 2022- N.D.A. और N.A. परीक्षा (I), 2022/ C.D.S. परीक्षा (I)
5 जून 2022- सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022/ इंडियन फोरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022, CS(P) परीक्षा
24 जून 2022- I.E.S./I.S.S. परीक्षा, 2022
25 जून 2022- कंबाइंड जीयो-साइंटिस्ट (मेल)एग्जाम
26 जून 2022- इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्जाम
17 जुलाई 2022- कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन
7 अगस्त 2022- सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स (ACs) एग्जाम
4 सितंबर 2022- N.D.A. और N.A. एग्जाम(II), 2022/ C.D.S. एग्जाम(II)
16 सितंबर 2022- सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जाम 2022
20 नवंबर 2022- इंडियन फोरेस्ट सर्विस (मेन) एग्जाम
10 दिसंबर 2022- S.O./स्टेनो (GD-B/GD-I) LDCE
18 दिसंबर 2022- UPSC RT/ एग्जाम
10:14 PM IST