&format=webp&quality=medium)
ग्रेजुएशन पास के सरकारी नौकरी का मौका, UPSC में कई पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डीटेल
UPSC Jobs 2024: अगर आप सरकारी नौकरी (Government Jobs 2024) की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ग्रेजुएशन पास अप्लाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पोस्ट को लेकर डीटेल.
इस भर्ती के माध्यम से 48 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस पोस्ट के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 200 रूपये आवेदन फीस लगेगा. वहीं अगर इस पोस्ट के लिए कोई महिला SC, ST, Pwd कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.
इस पोस्ट पर आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल है.
इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्र सीमा 21 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए. अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं तो आपको आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी.
अगर आप IES के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री या फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएशन में अप्लाई कर सकते है. ISS के पदों पर भर्ती के लिए मैथ्स, स्टैटिसटिक्स या अप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में मास्टर्स डिग्री और फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं.