आधार कार्ड है तो मिलेगा ₹4.78 लाख का लोन! क्या आपको भी मिला ये मैसेज...जानिए क्या है सरकार की पूरी योजना

Aadhaar Card Loan Service: आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज है कि दावा : केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹ 4,78,000 का लोन मुहैया करा रही है.
आधार कार्ड है तो मिलेगा ₹4.78 लाख का लोन! क्या आपको भी मिला ये मैसेज...जानिए क्या है सरकार की पूरी योजना

Aadhaar Card Loan Service: सरकार की ओर से लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को रखना और बैंक खाते समेत अलग-अलग खातों से उसे लिंक कराना अनिवार्य है. आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक ऐसा दस्तावेज है, जो देश के किसी भी नागरिक को सरकारी सुविधाओं को लेने में मदद करता है. हालांकि आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज है कि दावा : केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹ 4,78,000 का लोन मुहैया करा रही है. अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आया है तो पहले सावधान हो जाएं. क्योंकि ऐसे मैसेज आने पर सरकार ने चेतावनी जारी की है.

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?

बता दें कि सरकार की फैक्ट चेक संस्था PIB Fact Check ने इस दावे की जांच की और पाया कि ये दावा पूरी तरह से झूठा है. पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है और बताया गया कि सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है कि ये दावा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4,78,000 रुपए का लोन मुहैया करा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

दावे को बताया फर्जी

PIB Fact Check ने बताया कि ये दावा एकदम फर्जी है. ट्वीट में ये भी कहा गया है कि ये जालसाजी का एक प्रयत्न हो सकता है और अपनी व्यक्तिगत/वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. सरकार ने अपनी पर्सनल डीटेल को साझा ना करने की अपील की है.

क्या है PIB फैक्ट चेक?

बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज या पोस्ट को सामने लाती है और उनका खंडन करता है. ये सरकारी नीतियों और स्कीमों पर गलत जानकारी का सच सामने लेकर आता है. अगर आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6