&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम नागरिकों को अभी तक कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. 17 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. 17 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां वेबसाइट पर भाव को अपडेट करती हैं अगर केंद्र सरकार की ओर से भाव में कटौती या बढ़ोतरी होती है लेकिन 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. 15 अक्टूबर के ट्रेडिंग सेशन रात 10.30 बजे तक अपडेटेड दाम की बात करें तो इस समय ब्रेंट का भाव 90.89 डॉलर और क्रूड का भाव 87.69 डॉलर दर्ज हुआ है. ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में करीब 5 फीसदी की तेजी के बाद भी घरेलू बाजार में कोई बदलाव नहीं है.
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वैसे तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन कुछ राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. इनमें पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे शहर शामिल हैं. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें