Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने से पहले यहां चेक करें आज के ताजा भाव, 1L के लिए देने होंगे कितने पैसे

Petrol-Diesel Price Today: आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम वही हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं किया गया है.
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने से पहले यहां चेक करें आज के ताजा भाव, 1L के लिए देने होंगे कितने पैसे

Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 6 फरवरी के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. हालांक 6 फरवरी के दिन लोगों को महंगी कीमतों से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम वही हैं. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं किया गया है. ना ही तेल महंगा हुआ है और ना ही तेल सस्ता हुआ है. हालांकि शुक्रवार (3 फरवरी) को केरल राज्य (Kerala Budget) के वित्त मंत्री ने बजट पेश किया था, जिसमें पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया था. लेकिन देश के बाकी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें वहीं हैं.

22 मई से नहीं बदले दाम

बता दें कि 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम को नहीं बदला गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत दूसरे शहरों के लिए आप यहां पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जान सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

कब अपडेट होते हैं ताजा दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

इस तरह पता कर सकते हैं भाव

आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?. ये आप भी बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं. ताजा दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6