Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत वेबसाइट पर अपडेट, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. आइए जानते हैं कि 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको अपने शहर में कितने रुपए का भुगतान करना होगा
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत वेबसाइट पर अपडेट, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: देश में लगभग पिछले 5 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज यानी गुरुवार (13 अक्टूबर) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं और अगर रेट में तेजी या बढ़ोतरी होती है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट करती है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. आइए जानते हैं कि 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको अपने शहर में कितने रुपए का भुगतान करना होगा.

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

Add Zee Business as a Preferred Source
शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6