Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी कर दिए आज के भाव; क्या आम लोगों को मिली कोई गुड न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: 29 जनवरी को भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये कीमत एक समान हैं. बता दें कि भारत में 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है.
Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी कर दिए आज के भाव; क्या आम लोगों को मिली कोई गुड न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड और ब्रेंट के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है. क्रूड का भाव 80 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है. ऐसे में घरेलू बाजार में भी क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका असर देखने को मिला है? ये सवाल लगभग सभी भारतीयों के मन में है. 29 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 29 जनवरी को भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये कीमत एक समान हैं. बता दें कि भारत में 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है.

₹10/लीटर सस्ता मिलेगा तेल?

सरकार की ओर से ये इशारा दिया गया है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा संशोधन किया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

22 मई 2022 के बाद से नहीं बदले भाव

बता दें कि आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था. इसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन बहुत जल्द देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तो सरकार आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन कर सकती है.

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6