&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. क्रूड के भाव में गिरावट का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है. तेल कंपनियों ने 24 जनवरी 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 24 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 24 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल को वही रखा गया है. बता दें कि 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है.
पेट्रोल और डीजल के भाव में अभी तो कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की जा सकती है. सरकार की ओर से ऐसा इशारा दिया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के भाव में 10 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की जा सकती है.
वैसे तो केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. राज्य सरकार ने VAT में बढ़ोतरी की है. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं. न्
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.