Petrol-Diesel के लिए आज देने होंगे कितने दाम, OMCs ने बता दी 1 लीटर तेल की कीमत, चेक करें ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today:6 अप्रैल को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि बीते कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है.
Petrol-Diesel Price Today: 6 अप्रैल के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी करती हैं. 6 अप्रैल को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि बीते कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो चुका है और नए वित्त वर्ष में भी आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. यहां आप अपने शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी ले सकते हैं.
क्या हैं आज के ताजा भाव?
वैसे तो देश में बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को जारी कर दिया है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.
TRENDING NOW
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
OMCs जारी करती हैं दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
06:30 AM IST