जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल करवाने से पहले जरूर चेक कर लें आज के दाम

Petrol-Diesel Price Today: बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड का चाल बदल रही है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है.
जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल करवाने से पहले जरूर चेक कर लें आज के दाम

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के भाव हर आम नागरिक की नजर रहती है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को हर दिन अपडेट करती हैं. 6 अक्टूबर के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. 6 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड का चाल बदल रही है लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है.

कुछ राज्यों ने बदले दाम!

देशव्यापी तो केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है लेकिन अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कहीं कहीं बदलाव देखने को मिला है. इसमें पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली समेत इन शहरों का हाल

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

हर दिन अपडेट होती हैं कीमतें?

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं प्राइस

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें