Housing sector news: देश में घरों की कीमत में उतार-चढ़ाव, जानिए कहां महंगा, तो कहां सस्ता हुआ आशियाना

नाइटफ्रैंक इंडिया के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स के मुताबिक 55 देशों के ग्लोबल प्राइस इंडेक्स में भारत 54वें नंबर पर है.
Housing sector news: देश में घरों की कीमत में उतार-चढ़ाव, जानिए कहां महंगा, तो कहां सस्ता हुआ आशियाना

भारत में घरों की कीमत में गिरावट जारी है. (फाइल फोटो: डीएनए)

Housing sector news: अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए. देश में घरों की कीमत में गिरावट जारी है. भारत के टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सालाना आधार पर कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में प्रॉपर्टी के भाव बढ़े हैं. तो वहीं बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई में कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) ने तिमाही ग्लोबल प्राइस इंडेक्स के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है.

जारी है घरों की कीमत में हल्की गिरावट
भारत में घरों की कीमत में हल्की गिरावट जारी है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया के तिमाही ग्लोबल प्राइस इंडेक्स (GPI) के आधार पर भारत के टॉप 8 शहरों में घरों की कीमत पर नजर डालें तो रेट में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कोलकाता में 3.5 फीसदी, हैदराबाद में फीसदी, NCR में 0.5 फीसदी तो अहमदाबाद में 0.3 फीसदी सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है. तो वहीं दक्षिण भारत के शहरों में रेट में थोड़ी कमी दर्ज की गई है.

इन शहरों में कीमतों में आई थोड़ी कमी
बेंगलुरु में 1.2 फीसदी, पुणे में 1.5 फीसदी, मुंबई (Mumbai Metropolitan Area) और चेन्नई में सालाना 2 फसदी गिरावट दर्ज की गई है. इन शहरों का तिमाही आधार पर आकलन करें तो तकरीबन सभी शहरों में भाव कम हुए हैं. वहीं दुनिया भर के 55 देशों में प्राइस एप्रिसिएशन के मामले में भारत 54 वें नंबर पर है. यहां सालाना आधार पर प्रॉपर्टी के भाव में 0.5 फीसदी की कमी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

51 देशों में बढ़े प्रॉपर्टी के भाव
इस रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि कोरोना महामारी का रियल एस्टेट पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. तुर्की में सबसे ज्यादा 29.2 फीसदी रेट बढ़े हैं. वहीं न्यूजीलैंड में 25 फीसदी और अमेरिका में 18.6 फीसदी सालाना आधार पर भाव में बढ़त दर्ज की गई. खास बात ये है कि लिस्ट में शुमार 51 देशों में प्रॉपर्टी के भाव बढ़े हैं. 18 देशों में तो डबल डिजिट तक ग्रोथ देखने को मिली है. सिर्फ भारत और स्पेन में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. नाइटफ्रैंक इंडिया के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स के मुताबिक 55 देशों के ग्लोबल प्राइस इंडेक्स में भारत 54 वें नंबर पर है. वहीं लिस्ट में स्पेन का अंतिम नंबर है. यहां रेट में 0.9 फीसदी तक कमी आई है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें