&format=webp&quality=medium)
(File Image: PIB)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का कहना है कि कोविड19 महामारी (Covid19 Pandemic) के बाद इकोनॉमिक ग्रोथ को पटरी पर लाना प्राथमिकता थी. इकोनॉमी में डिमांड और सेल्स के लिहाज से फेस्टिव सीजन अच्छा रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों की जेब में पैसा लौटा है, जिसके चलते डिमांड आ रही है. लोग खरीदारी कर रहे हैं.
फेस्टिव सीजन में डिमांड के बावजूद ऑटो सेल्स में कोई बेहतर ग्रोथ नहीं दिखाई दी. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सेमीकंडक्टर और कन्टेनर्स की शॉर्टेज नहीं होती, तो ऑटो बिक्री के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड उछाल देखा जा सकता था.
उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन में लोगों ने जमकर खरीदारी की है. डिमांड साइड अच्छा रहा, इसको भले ही हम रैवेंज शॉपिंग (Revenge Shopping) कहें, लेकिन हम डिमांड और सेल देख रहे हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि मौजूदा समय में स्किल की वैल्यू बढ़ी है. लोगों की जेब में पैसा लौटा है. इसका असर डिमांड आए उछाल के रूप में देखा जा रहा है.
सीतारमण ने कहा कि इस साल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 34% बढ़ा है. वहीं, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 134 फीसदी उछला है. भारतनेट प्रोजेक्ट पर वित्त मंत्री का कहना है कि भारतनेट तेजी से गांव तक पहुंच रहा है. डिजिटाइजेशन में इसका अहम रोल होगा.