Budget 2020: इनकम टैक्स में आ सकता है नया स्लैब, बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा

वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सबसे ज्यादा फोकस छोटे टैक्सपेयर्स पर है. 5-10 लाख रुपए की आय वालों को काफी कुछ मिल सकता है.
Budget 2020: इनकम टैक्स में आ सकता है नया स्लैब, बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी.

1 फरवरी को लेकर इस वक्त देश में काफी उत्सुक्ता है. क्योंकि, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट पेश करेंगी. बजट 2020 (Budget 2020) से इस बार भी इंडस्ट्री, कॉरपोरेट, किसान और व्यापारियों को उम्मीदें हैं. लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान जिनका है, वो देश का टैक्सपेयर्स है. खासकर नौकरीपेशा को बजट 2020 से काफी उम्मीदें हैं. सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्री के पिटारे से इस बार सबसे ज्यादा नौकरीपेशा को ही मिलेगा. क्योंकि, पिछले दो बजट में यही वर्ग खाली हाथ रहा है. सूत्रों ने यह भी बताया कि टैक्सपेयर्स को एक से ज्यादा तोहफे मिल सकते हैं.

छोटे टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत
वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सबसे ज्यादा फोकस छोटे टैक्सपेयर्स पर है. 5-10 लाख रुपए की आय वालों को काफी कुछ मिल सकता है. हालांकि, सरकार ने इसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया है. सूत्रों का दावा है कि इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होना तय है.

बदला जा सकता है इनकम टैक्स स्लैब
सूत्रों की मानें तो सरकार दो तरीके से इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है. मौजूदा स्ट्रक्चर के हिसाब से 2.5-5 लाख रुपए के बीच 5 फीसदी टैक्स लिया जाता है. सरकार इस स्लैब का दायरा बढ़ा सकती है. दूसरा विकल्प यह है कि मौजूदा टैक्स स्लैब में कोई खास बदलाव न करते हुए एक स्लैब और जोड़ा जा सकता है. यह स्लैब 10 फीसदी का हो सकता है. इसमें 5-10 लाख रुपए की आय वालों को बड़ी राहत मिल सकती है. बता दें, इनकम टैक्स स्लैब में 2.50 लाख रुपए तक छूट मिलती है. 5-10 लाख रुपए के बीच 20 फीसदी टैक्स लगता है. इससे ऊपर की आय पर 30 फीसदी की दर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बढ़ सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन
बजट 2020 में सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा भी बढ़ा सकती है. मौजूदा व्यवस्था में स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत 40,000 रुपए की छूट मिलती है. इस रकम को और बढ़ाया जा सकता है. साल 2018 के बजट में 40,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन को लाया गया था. इसमें ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल रीइंबर्समेंट और अन्य अलाउएंस को खत्म कर दिया गया था.

मौजूदा टैक्स स्लैब

सालाान आयमौजूदा टैक्स
0-2.5 लाख रुपए0%
2.5-5 लाख रुपए5%
5-10 लाख रुपए20%
10 लाख से ऊपर30%

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

कुछ ऐसा हो सकता है नया टैक्स स्लैब

सालाान आयमौजूदा टैक्स
0-2.5 लाख रुपए0%
2.5-5 लाख रुपए5%
5-10 लाख रुपए10%
10-20 लाख रुपए20%
20 लाख से ऊपर30%
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6