UP Budget 2020: योगी सरकार नौजवानों को हर महीने देगी 2500 रुपये, बनाई ये योजना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Adityanath) ने आज मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया. योगी आदित्यनाथ सरकार का यह चौथा बजट है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने में 5,12,860  करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट में प्रदेश सरकार ने नौजवानों को हुनरमंद बनाने पर खासा जोर दिया है. सरकार ने नौजवानों को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए अप्रेंटिसशिप की योजना प्रारंभ की है. सरकार का दावा है कि प्रदेश का हर युवा किसी उद्यम से जुड़ेगा और अप्रेंटिसशिप पूरी होने की अवधि तक सरकार उसे हर महीने 2500 रुपये देगी. 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6