वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश हित के आधार पर तय होगा अंतरिम बजट

अंतरिम बजट को लेकर तमाम अटकलों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बजट देश हित में होगा और देश हित के आधार पर ही तय होगा कि बजट कैसा होगा.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश हित के आधार पर तय होगा अंतरिम बजट

वित्त मंत्री अरुण जेटली निजी कारणों से विदेश यात्रा पर गए हैं. 

अंतरिम बजट को लेकर तमाम अटकलों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बजट देश हित में होगा और देश हित के आधार पर ही तय होगा कि बजट कैसा होगा. उन्होंने एक एवार्ड कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए वोट ऑफ एकाउंट और राजकोषीय व्यय के बारे में कहा, 'व्यापक देश हित के आधार पर तय होगा कि अंतरिम बजट में क्या होगा.' साथ ही उन्होंने कहा कि 7.2 प्रतिशत की विकास दर पर्याप्त नहीं है. भारत को कम से कम 8 प्रतिशत की दर से विकास करना होगा.

वित्त मंत्री अरुण जेटली इस समय निजी कारणों से अमेरिका गए हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 1 फरवरी को मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश करना है. चूनाव साल होने के कारण ये एक अंतरिम बजट होगा. फिर भी बाजार के जानकार और आम जनता दोनों उम्मीद कर रहे हैं कि इस बजट में कुछ लोकलुभावन घोषणाएं की जा सकती हैं.

उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार सत्ता में आई, उस समय राजकोषीय घाटा 4.5 प्रतिशत था. आज इसमें काफी कमी आई है. उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देना और ग्रामीण विकास के लिए बेनिफिट ट्रांसफर है. आरबीआई और सरकार के बीच बीते दिनों विवाद की खबरों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सराकर के साथ बातचीत जरूरी है क्योंकि सरकार अर्थव्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण हिस्सेदार है.

Add Zee Business as a Preferred Source

विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे महागठबंधन पर टिप्पणी करते हुए अरुण जेटली ने उन्हें 'नवाब ऑफ निगेटिविटी' बताया. उन्होंने कहा कि निगेटिविटी के नवाब साथ आ सकते हैं, लेकिन गणित और कैमिस्ट्री की लड़ाई में जीत कैमिस्ट्री की होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6