PM Kisan 15th Installment: किसान नोट कर लें 30 सितंबर की तारीख, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan 15th Installment: योजना के माध्यम से सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
PM Kisan 15th Installment: किसान नोट कर लें 30 सितंबर की तारीख, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan 15th Installment: 'पीएम-किसान योजना की पहचान, आर्थिक सुरक्षा और खुशहाल किसान' है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Sammani Nidhi) योजना के माध्यम से सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अब तक पीएम किसान की 14 किस्त जारी हो चुकी है. किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है. अगर आप भी PM Kisan की 15वीं किस्त पाना चाहते हैं तो आपको 30 सितंबर से पहले कुछ जरूरी काम को निपटा लेना है.

30 सितंबर पहले करें ये काम

जो किसान 15वीं किस्त का फायदा लेना चाहते हैं उनको ई-केवाईसी (e-KYC) वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है तो आपको अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- मटर की इन 5 किस्मों की करें खेती, 2 महीने में कमाएं लाखों का मुनाफा

PM Kisan Mobile App से कराएं e-KYC

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) में 'फेस ऑथेंटिकेशन फीचर' के साथ, दूरदराज क्षेत्रों के किसान अब घर बैठे फिंगरप्रिंट और ओटीपी के बिना अपना चेहरा स्कैन कर ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

  • पीएम किसान पोर्टल http://pmkisan.gov.in के किसान कॉर्नर पर किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं.
  • न OTP की झंझट न फिंगरप्रिंट की परेशानी पीएम- किसान ऐप से आसानी से करें अपनी e-KYC
  • ऐप के माध्यम से बिना OTP और फिंगरप्रिंट के अपनी e-KYC को पूरा कर सकते हैं

pm kisan

यहां करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधिक कृषि समन्वयक/ किसान सलाहकार, जिला कृषि कार्यालय और जिला के प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के अधिकारी से संपर्क करें. इसके अलावा, टेलीफोन नंबर 0612-2233555 और किसान कॉल सेंटर- 1800-180-1551 पर संपर्क करें.

RECOMMENDED

संजीत कुमार

संजीत कुमार

न्यूज एडिटर, ज़ी बिजनेस डिजिटल

संजीत कुमार, ज़ी बिजनेस डिजिटल के साथ बतौर न्यूज एडिटर (News Editor) के पद पर हैं. मीडिया इंडस्ट्री उन्हें 15 साल से ज्

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6