&format=webp&quality=medium)
PM Kisan 17th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देशभर के किसान परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है. किसान परिवारों को अब तक दी गई आर्थिक सहायता की राशि 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई. 11 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा मिला है. पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 16वीं किस्त जारी हो चुकी है. अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है?
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह अपनी खेती की लागत को कम कर सकें. यह राशि 3 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में भेजे जाते हैं और हर 4 महीने बाद किसानों को एक किस्त मिलती है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 17th Installment: किसान 31 मार्च तक निपटा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा 17वीं किस्त का पैसा
किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी (e-KYC) दोनों करवा सकते हैं. वहां के कर्मचारी आपको इस प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगे और आपको पहचान जांचने की प्रक्रिया बताएंगे.