&format=webp&quality=medium)
पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए कंपनियों की वेबसाइट पर डिटेल्ड प्रोसेस मौजूद है. (फाइल फोटो)
Business opportunity: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के उतार-चढ़ाव में आपको कारोबारी मौका तलाशना चाहिए. यह सही वक्त है जब आप अपना पेट्रोल पंप शुरू कर सकते हैं. सरकार की होल्डिंग वाली सबसे बड़ी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की डीलरशिप ली जा सकती है. इसके अलावा, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से भी डीलरशिप ली जा सकती है. अगर आप भी पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनियों की वेबसाइट पर डिटेल्ड प्रोसेस मौजूद है.
आवेदन के लिए क्या है जरूरी?
कितना आएगा खर्च
पेट्रोल पंप खोलने में आना वाला खर्च पेट्रोलियम कंपनी पर निर्भर करता है. ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिहाज खर्च अलग-अलग है. प्रॉपर्टी का खर्च हटाकर ग्रामीण क्षेत्र में खर्च 12 लाख के आसपास होगा. वहीं, शहरी इलाकों में इसकी लागत 25 लाख रुपए हो सकती है.
कैसे करें पेट्रोल पंप के लिए आवेदन?
पेट्रोलियम कंपनियों ने जो विज्ञापन जारी किए हैं उन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जगह कहां होनी चाहिए. इसके अलावा कई और जरूरी जानकारी भी यहीं मिलेंगी. अप्लाई करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट पर ऑप्शन मौजूद रहता है.
इंटरव्यू के बाद होगा चयन
आपके आवेदन के बाद कंपनी आपकी लोकेशन को देखेगी. फिर कॉन्ट्रैक्ट के लिए आपको बुलाएगी. पहला राउंड में चयन होने पर दूसरा कंपनी के साथ इंटरव्यू होता है. इसके बाद ही पेट्रोल पंप खोलने का लाइसेंस मिलता है.