&format=webp&quality=medium)
(Image- Reuters)
Axis Bank Q3 Results: प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के नतीजे जारी हो गए हैं. चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. तीसरी तिमाही में प्राइवेट बैंक का मुनाफा ₹6,071 करोड़ रहा. अनुमान 6,180 करोड़ रुपए का था. बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,853 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 33,516 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 26,798 करोड़ रुपये थी
दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 3.7 फीसदी बढ़कर 6,071 करोड़ रुपए हो गया. बैंक की ब्याज आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 22,226 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,961 करोड़ रुपये हो गई. ग्रॉस-नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 तक सुधरकर 1.58 फीसदी हो गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 2.38 फीसदी था. इसी तरह, नेट एनपीए दिसंबर, 2022 के अंत के 0.47 फीसदी की तुलना में घटकर 0.36 फीसदी हो गया.