&format=webp&quality=medium)
Dividend Stock: बाजार बंद होने से पहले ऑटो कम्पोनेंट्स एंड इक्विपमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बॉश लिमिटेड (Bosch Ltd) ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Bosch का मुनाफा 62.4% बढ़कर 518 करोड़ रुपये हो गया. तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ कंपनी ने शेयरधारकों को डिविडेंड (Bosch Dividend) का तोहफा दिया. कंपनी के बोर्ड ने 2050 फीसदी अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का ऐलान किया. मंगलवार (13 फरवरी) स्टॉक 7.14% की बढ़त के साथ 26600.80 के स्तर पर बंद हुआ.
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ऑटो कम्पोनेंट और इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बॉश लिमिटेड (Bosch Ltd) का कंसोलिडेटेड आय 14.9 फीसदी बञ़कर 4,205.2 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले समान तिमाही में आय 3,659.9 करोड़ रुपये थी. दिसंबर तिमाही में कंसो EBITDA 43.3% बढ़कर ₹578 करोड़ हो गया. जबकि EBITDA मार्जिन 11% से बढ़कर 13.8% हो गई.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ने नतीजे के साथ अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी. बोर्ड ने शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू इक्विटी शेयर पर 205 रुपये यानी 2050% प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड (Bosch Dividend) की घोषणा की. इसके लिए कंपनी रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2024 फिक्स की है. डिविडेंड का भुगतान 6 मार्च 2024 तक किया जाएगा.
बॉश के स्टॉक रिटर्न की बात करें, तो बीते एक साल में शेयर 50 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. बीते 6 महीने में शेयर 45 फीसदी से का रिटर्न दे चुका है. 3 महीने में इसमें 35 फीसदी की तेजी आई है. जबकि एक महीने में यह 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 27,265 और लो 16,984 है. कंपनी का मार्केट कैप 78,455.44 करोड़ रुपये है.