&format=webp&quality=medium)
Flipkart ने पिछले कुछ महीनों में दिया 1.15 लाख सीजनल नौकरी. (Source: Reuters)
Flipkart jobs: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले कुछ महीनों में देशभर में 66 नए बड़े पैमाने पर वेयरहाउस और सॉर्टेशन सेंटर जोड़े हैं. फेस्टिवल सीजन से पहले Flipkart ने अपने सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1.15 लाख नई सीजनल नौकरियां पैदा की है.
वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली कंपनी ने किराना के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करते हुए, 1000 से अधिक डिलीवरी हब जोड़कर अपनी डिलीवरी क्षमताओं को भी बढ़ाया है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
फ्लिपकार्ट के सिनियर वाइस प्रेसीडेंट और सप्लाई चेन हेड हेमंत बद्री ने पीटीआई को बताया, Flipkart BBD (बिग बिलियन डेज) के दौरान बड़े पैमाने पर आने वाले ऑर्डर के लिए हमें अपने क्षमता, स्टोरेज, प्लेसमेंट, छंटाई, पैकेजिंग, ह्यूमन रिसोर्स, ट्रेनिंग, डिलीवरी और पूरे सप्लाई चेन को बढ़ाने की जरूरत होती है. यह पैमाना हर बार पहले से बड़ा होता है, इसलिए हम इसकी तैयारी महीनों पहले से ही शुरू करते हैं.
Flipkart ने कहा कि वेयरहाउस और सॉर्टेशन सेंटर सहित इन नई सुविधाओं को पिछले 4-5 महीनों में बढ़ाया गया है और कंपनी के पास अभी देश में 100 से अधिक सेंटर हैं.
Flipkart ने असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल राज्यों में 66 नए बड़े फुलफिलमेंट सेंटर और सार्टेशन सेंटर सेंटर को जोड़ा है. कंपनी के पारंपरिक गोदामों के विपरित इन फुलफिलमेंट सेंटर के पास ऑर्डर को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए आधुनिक ऑटोमैटेड मशीनों से लैस होते हैं.
इसके अलावा Flipkart ने देशभर में 1000 से अधिक नए डिलीवरी हब को जोड़कर अपनी डिलीवरी क्षमका को भी मजबूत किया है. फ्लिपकार्ट ने कहा कि उनके पास देशभर में 2,600 से अधिर डिलीवरी हब है. हमने हमेशा अपने ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने फुलफिलमेंट सेंटर में इजाफा किया है. टियर II और टियर III शहरों में ई-कॉमर्स को बढ़ाने की आवश्यकता है.
ई-कॉमर्स कंपनियां अपने कारोबार का एक बड़ा हिस्सा फेस्टिवल सीजन के सेल के दौरान देखती हैं. ऐसे में ऑर्डर के इस बढ़ी मात्रा को संभालने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए समय से पहले महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट करती है. इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम फर्निशिंग कुछ ऐसे सेगमेंट हैं जिनकी फेस्टिव सीजन के दौरान भारी मांग देखी जाती है.
फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां फेस्टिव सीजन के दौरान दशहरा और दिवाली के आसपास कई सेल इवेंट को आयोजित करते हैं.