&format=webp&quality=medium)
दूसरे बैंकों के ATM से ले सकेंगे ATM सर्विस. (Source: PTI)
Suryoday Small Finance Bank stops ATM Service: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) एक अक्टूबर से अपनी ATM सर्विस को बंद करने जा रही है. बैंक ने ऑपरेशनल दिक्कतों को हवाला देते हुए कहा कि वह अपने ATM सर्विस को बंद करने जा रही है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक बैंक ऑपरेशनल दिक्कतों (Due to operational reasons) के कारण बैंक 1 अक्टूबर से अपनी ATM सर्विस को बंद करने जा रही है. हालांकि बैंक के ग्राहक दूसरे बैंकों के ATM से कैश विड्राल समेत अन्य सर्विस लेना जारी रख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.
महाराष्ट्र स्थित बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि उसके कस्टमर्स बैंकिंग सेवाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) और मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं. बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, फंट ट्रांसफर आदि सेवाओं के लिए कस्टमर्स मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग आदि सेवाओं का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत में स्मॉल फाइनेंस बैंकों के कारोबार चलाने के लिए बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 22 (1) के तहत 2017 में स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small FInance Bank) का लाइसेंस दिया था. इसके पहले इसे कस्टमर सर्विस का दशक भर से अधिक का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में भारत के 13 राज्यों में बैंक के पास 554 से अधिक बैंकिंग आउटलेट हैं.
सूर्योदस स्माल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने मार्च में अपना IPO लॉन्च किया था. बैंक का शेयर बुधवार को 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 179.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था.