SBI बैंक खाते में बैलेंस कम होने पर इतना लगेगा चार्ज, जानिए कितनी लगती है पेनाल्‍टी

स्‍टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को खाते में न्‍यूनतम बैलेंस (Average Monthly Balance) रखने का आग्रह किया है ताकि वे पेनाल्‍टी चार्ज से बच सकें. न्‍यूनतम बैलेंस हर खाते के लिए अलग-अलग है.
SBI बैंक खाते में बैलेंस कम होने पर इतना लगेगा चार्ज, जानिए कितनी लगती है पेनाल्‍टी

न्‍यूनतम बैलेंस घटने पर बैंक 5 से 15 रुपए तक पेनाल्‍टी लगाता है. (PTI)

स्‍टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को खाते में न्‍यूनतम बैलेंस (Average Monthly Balance) रखने का आग्रह किया है ताकि वे पेनाल्‍टी चार्ज से बच सकें. न्‍यूनतम बैलेंस हर खाते के लिए अलग-अलग है. न्‍यूनतम बैलेंस घटने पर बैंक 5 से 15 रुपए तक पेनाल्‍टी लगाता है.

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के अनुसार ग्राहक SBI ने अपनी शाखाओं को 4 भागों-मेट्रो (Metro), शहरी (Urban), अर्द्ध शहरी (Semi Urban) और ग्रामीण (Rural) में बांटा हुआ है. इसके आधार पर शाखाओं में न्‍यूनतम बैलेंस अलग-अलग 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक रखा गया है.

ये है कैटेगरी

Add Zee Business as a Preferred Source
मेट्रो शाखा3000 रुपए
अर्बन शाखा3000 रुपए
सेमी अर्बन3000 रुपए
रूरल1000 रुपए

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक अगर आपकी शाखा ग्रामीण के रूप में दर्ज है तो आपको खाते में 1000 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना होगा. अन्‍य शाखाओं के लिए 3000 रुपए मिनिमम बैलेंस है. मिनिमम बैलेंस कम होने पर पेनाल्‍टी + GST लगता है.

State Bank

ये है पेनाल्‍टी
SBI ब्रांच की लोकेशन और ग्राहकों की संख्‍या के आधार (डिग्री ऑफ शॉर्टफाल) पर पेनाल्‍टी लगाता है.

शॉर्टफालपेनाल्‍टी (मेट्रो/अर्बन शाखा)अर्द्ध शहरी शाखाग्रामीण शाखा
<=50 प्रतिशत10 रुपए+GST7.50 रुपए+GST5 रुपए+GST
>50-75 प्रतिशत12 रुपए+GST10 रुपए+GST7.50 रुपए+GST
>75 प्रतिशत15 रुपए+GST12 रुपए+GST10 रुपए+GST
स्रोत : SBI
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6