SBI ग्राहकों को झटका! बैंक ने इस अकाउंट पर ब्‍याज दरें घटाईं

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. बैंक ने RD की ब्‍याज दरों में बदलाव किया है. आपको बता दें कि बैंक ने पहले FD के रेट में संशोधन किया था.
SBI ग्राहकों को झटका! बैंक ने इस अकाउंट पर ब्‍याज दरें घटाईं

1 से 10 साल की RD पर ब्याज दर 6.25 फीसदी से घटकर 6.10 फीसदी हो गई है. (Dna)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. बैंक ने RD की ब्‍याज दरों में बदलाव किया है. आपको बता दें कि बैंक ने पहले FD के रेट में संशोधन किया था. अब आरडी (Recurring Deposit) पर भी ब्‍याज घटा दिया गया है. SBI ने RD खातों पर 0.15 फीसदी ब्‍याज घटाया है. नई दरें 10 जनवरी से लागू कर दी गई हैं.

कितना होगा नुकसान
अब 1 से 10 साल की RD पर ब्याज दर 6.25 फीसदी से घटकर 6.10 फीसदी हो गई है. 10 जनवरी को बैंक ने 1 साल से 10 साल के टर्म डिपॉजिट्स (TD) पर FD की दरों में भी 0.15 की कटौती करने का ऐलान किया था.

SBI

Add Zee Business as a Preferred Source

अब इतना मिलेगा ब्‍याज
1 से 2 साल : 6.10 फीसदी
2-3 साल : 6.10 फीसदी
3-5 साल : 6.10 फीसदी
5-10 साल : 6.10 फीसदी

इससे पहले स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (Sbi) ने अपने कस्‍टमर से बैंक अकाउंट को नए मोबाइल नंबर और Email ID से जोड़ने के लिए कहा था. इससे आपको खाते में ट्रांजैक्‍शन की जानकारी मिलती रहेगी. साथ ही OTP, PIN की जानकारी मिलेगी.

अकाउंट लिंक क्‍यों करें
आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर OTP, PIN और एक्टिवेशन मैसेज आ सकेगा
बैंक जो भी जरूरी जानकारी या अलर्ट ग्राहकों को भेजता है, वह मिल सकेगा.

कैसे होगा अपडेशन
SBI इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में Login करें
My Accounts & Profile पर जाएं
Profile पर क्लिक करें
सेलेक्ट Personal Details/Mobile
में Quick Contact पर क्लिक करें और फिर एडिट पर जाएं
नया Mobile नंबर या नई Email आईडी डालें
अब OTP जनरेट करें और अपने पुराने नंबर पर आए OTP को भरें
सबमिट पर दें

मोबाइल ऐप से कैसे बदलें
SBI मोबाइल ऐप में Login करें
मेन्‍यू में My Profile पर जाएं और Edit आइकन दबाएं
नए Mobile Number / Email id पर जाएं
अब OTP जनरेट कर पुराने नंबर पर आए OTP को भरें
Submit कर दें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6